नई दिल्ली. संशाेधित माेटर वाहन कानून लागू हाेने के महज चार दिन में हरियाणा और ओडिशा में 1.41 कराेड़ रुपए के चालान काटे गए। अधिकारियाें ने गुरुवार काे यह जानकारी दी।
ओडिशा माेटर वाहन विभाग के अनुसार चार दिन में 4080 चालान काटे गए। इनसे कुल 88.90 लाख रुपए का जुर्माना एकत्रित हुआ। सड़क परिवहन और राजमार्ग के एक अधिकारी ने बताया कि 46 वाहन जब्त भी किए गए हैं। दूसरी तरफ हरियाणा में ट्रैफिक नियमाें का उल्लंघन करने वालाें के 343 चालान काटे गए। इनसे 52.32 लाख रुपए जुर्माना एकत्रित हुआ।
नया कानून लागू हाेने के पहले ही दिन दिल्ली में 3900 चालान काटे गए थे। बेंगलुरू ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार काे जुर्माने से एक दिन में 30 लाख रुपए जमा किए। बिना हेलमेट वाहन चलाने के मामले में 15 लाख और पीछे बैठी सवारी के हेलमेट नहीं पहनने पर 11 लाख रुपए जुर्माना वसूला। 18 लाेग शराब पीकर वाहन चलाते पकड़े गए। बिना सीट बेल्ट पकड़े गए 141 लाेगाें से 1.20 लाख रुपए से ज्यादा जुर्माना वसूला गया।